Type Here to Get Search Results !

Sridevi’s death:#LetHerRestInPeace trends on Twitter as Tweeple urge for speculation to end | श्रीदेवी को नम आंखों से विदाई, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

0





श्रीदेवी ने अपनी flimy जीवन की शुरुआत मात्र 4 वर्ष की आयु में की थी।
यह एक तमिल फिल्म थी जिस में उन्होंने छोटे बच्चे का रोल प्ले किया था।
फिल्म का नाम Kandan Karunai  था।

पिछले कुछ दिनों में कुछ बातें श्रीदेवी की मौत की खबर से भी अधिक लोगों को धक्का लगा।  बॉलीवुड अभिनेत्री  दुबई में शनिवार (फरवरी 24) को निधन हो गया, वह अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई शादी में गयी थीं । यह खबर दुनिया के लिए एक आघात के रूप में आया था।  श्री देवी के मौत का  कारण दिल का दौरा, जो बाद में फोरेंसिक रिपोर्ट से आकस्मिक डूबने के रूप में पुष्टि की गई , 28 फ़रवरी को उनकी चिता को अग्नि दी गयी | बोनी कपूर ने अपने तीस वर्ष पुराने दोस्त ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा से बातचीत में 24 फरवरी की शाम के बारे में बताया है. कोमल नाहटा ने यह बातचीत अपने ब्लॉग पर प्रकाशित की है और उसे ट्विटर पर साझा किया है. बोनी ने नाहटा को बताया कि 24 साल में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ, जब दोनों पति-पत्नी साथ में विदेश नहीं गए. फिल्म से जुड़े काम के लिए एक बार श्रीदेवी न्यूजर्सी और एक बार वैंकूवर गई थीं. बोनी ने नाहटा को बताया, "मैं उन दोनों ट्रिप पर उनके साथ नहीं था, लेकिन मैंने यह सुनिश्चित किया कि मेरे दोस्त की पत्नी उनके साथ थीं. दुबई इकलौता विदेशी ट्रिप था, जब श्रीदेवी दो दिन तक (22 और 23 फरवरी) अकेली रहीं."

3.28 बजे -अनुपम खेर, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी पहुंचे।
3.59 बजे- शाहरुख़ खान आये और रणधीर व राजीव कपूर और फरहान अख्तर भी पहुंच गए । 
4.30 बजे - श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और ख़ुशी अपनी माँ की अंतिम यात्रा में पूरे समय साथ थीं। 
4.35 बजे- कटरीना कैफ और सोनम कपूर पहुंचीं। विद्या बालन, रोहित शेट्टी, सुनील शेट्टी, शक्ति कपूर, रमेश तौरानी, रमेश सिप्पी  और अनीस बज्मी भी आये।
 5.10 बजे -अमिताभ बच्चन में आये । 

5.20 बजे - पद्मश्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार संपन्न। बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि। इससे पहले मुंबई पुलिस ने दिया गन सल्यूट गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया । 


श्रीदेवी के 5 यादगार गाने जो हमेशा लोगों के द‍िलों में रहेंगे!


1. चालबाज 

फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल था जिसकी काफी प्रशंसा हुई। यह गाने फिल्म में उनके कैरक्टर अंजू को पूरी तरह से दर्शाता है। इसमें वह बारिश में छातों और रेनकोट के साथ डांस करती नजर आती हैं। 

2. मैं तेरी दुश्मन- फिल्म नगीना 

इस सुपरहिट फिल्म में श्रीदेवी ने 'इच्छाधारी नागिन' का किरदार निभाया था। इस फिल्म को टीवी पर दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के गाने 'मैं तेरी दुश्मन' में श्रीदेवी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। 

3. काटे नहीं कटते- फिल्म मिस्टर इंडिया 

इस गाने में श्रीदेवी एक अदृश्य आदमी के साथ रोमांस करती दिखाई देती हैं। गाने में वह खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आती हैं। 

4. नैनों में सपना- फिल्म हिम्मतवाला 


1983 में आई यह फिल्म काफी पॉप्युलर हुई लेकिन फिल्म के इस गाने में जितेंद्र और श्रीदेवी की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। 

5. हवा हवाई- फिल्म मिस्टर इंडिया 

यह श्रीदेवी के क्लासिक गानों में से एक है। इस गाने में उनका करिश्माई व्यक्तिव्व झलकता है, साथ ही उनका डांसिंग टैलंट भी देखने को मिलता है। इस गाने को इतना पसंद किया गया कि 2017 में आई फिल्म 'तुम्हार सुलु' में इसे दोबारा रिक्रिएट किया गया।

Post a Comment

0 Comments