Type Here to Get Search Results !

2 January 2021 current affairs in hindi | डेली करेंट अफेयर्स 2021 | Latest current affairs in hindi

0

 यूपीएससी(UPSC), टीएनपीएससी(NTPC), आईएएस(IAS), आईपीएस(IPS), आरआरबी(RRB) करंट अफेयर्स 2020 और बैंकिंग परीक्षाओं जैसे आईपीबीएस(IBPS) पीओ(P.O), क्लर्क, एसबीआई(SBI), आरबीआई(RBI) और अधिक परीक्षाओं के लिए नवीनतम Current Affairs और प्रश्नोत्तरी।


भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 19 जनवरी, 2021 के मुख्य समाचार(Current Affairs) निम्नलिखित हैं:




2 January 2021 current affairs in hindi | डेली करेंट अफेयर्स 2021 | Latest current affairs in hindi


1. भारत किस परिषद् का अस्थाई सदस्य बन गया है?


उत्तर : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC).


2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसकी आधारशिला रखेंगे?


उत्तर : आईआईएम संबलपुर। 


3. चोटिल उमेश यादव की जगह किस खिलाड़ी को टेस्ट टीम में जगह  दी गयी है?


उत्तर : टी नटराजन। 


4. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एच-1 वीजा के साथ अन्य विदेशी कार्य वीजा पर लगे प्रतिबंधों को कितने दिनों के लिए बढ़ा दिया है?


उत्तर : तीन महीने। 


5. कोविड-19 टीके पर बनी विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाये गए किस टीके को सशर्त मंजूरी दे दी है?


उत्तर : कोविशील्ड।


6. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस राज्य को दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?


उत्तर : उत्तर प्रदेश।


7. भारतीय स्टील प्राधिकरण (सेल) ने किसे पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है?


उत्तर :  सोमा मण्डल। 


8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?


उत्तर : 19078 (224 मौतें).


9. कांग्रेस के किस वरिष्ठ नेता का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?


उत्तर : बूटा सिंह।


10. बीसीसीआई ने किस खिलाड़ी के टीम में वापसी करने पर उपकप्तान नियुक्त किया है?


उत्तर : रोहित शर्मा।  

One Liner 2 January 2021 current affairs in hindi | डेली करेंट अफेयर्स 2021 | Latest current affairs in hindi

1: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन और विज्ञान भवन, नई दिल्ली सहित चार अन्य स्थानों - भोपाल, चेन्नई, कोलकाता और पटना की भागीदारी से एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2020 प्रदान किए। 


2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह राज्यों में छह स्थलों पर ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (जीएचटीसी-इंडिया) के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स (एलएचपी) की आधारशिला रखी।


3: डीआरडीओ तथा नौसेना ने गोवा के अपतटीय क्षेत्र में हवा से गिराए जाने वाले कंटेनर सहायक-एनजी का पहला सफल परीक्षण किया जिसे आईएल-38 एसडी विमान से गिराया गया। 


4: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर याद किया।


5: मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी दी और निर्यातों की त्वरित मंजूरी के लिए एक समिति गठित की। 


6: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने देश में पहली पीढी - वन जी एथेनॉल का उत्‍पादन बढ़ाने के लिए चावल, गेहूं, जौ, मक्‍का, ज्‍वार, गन्‍ना और चुकंदर इत्‍यादि से एथेनॉल निकालने की क्षमता बढ़ाने के लिए संशोधित योजना को मंजूरी दे दी है। 


7: रेल मंत्रालय ने वर्ष 2020 में रेल मंत्रालय की उपलब्धियों की एक बुकलेट जारी की है, जिसका शीर्षक है “एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण”। 


8: वी.के. यादव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ, रेलवे मंत्रालय को प्रतिष्ठित "एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड फॉर द ईयर 2020" से सम्मानित किया गया है।


9: उमेश सिन्हा को भारतीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। 


10: अंतरिक्ष विभाग के सचिव सिवन के. का कार्यकाल एक साल, 14 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है।


Also Read This: इसे भी पढ़ें

1 January 2021 Current Affairs in Hindi



Post a Comment

0 Comments